सोनभद्र

बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही सरकार-बैजनाथ रावत

एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार के पिता की 13वीं कार्यक्रम में शामिल हुए आयोग के अध्यक्ष

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर।केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही हैं।सरकार द्वारा संविधान में एससी एसटी को प्रदत्त अधिकारों को शत प्रतिशत लागू किया जा रहा है।एससी-एसटी के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है।जिनका लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है।सोनभद्र जनपद अति पिछड़ा है यहां जो भी योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं, जो नहीं पहुंच पा रही हैं, उनको धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा।उक्त बातें अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष वैजनाथ रावत ने शनिवार की शाम म्योरपुर के कुसम्हा गांव स्थित आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार के पिता की 13वीं के कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान कही।उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी की सरकार होने के बाद बहुत से विकास कार्य हुए हैं।लोगों का जीवन स्तर काफी ऊंचा उठा है।कहा तमाम समस्याओं को समाधान हुआ है।सरकार द्वारा गरीबों के विकास के लिए जो भी कार्य कर रही है वह लोगों तक पहुंच रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष बेचन राम, सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव, अनिल मौर्या, मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार, श्रवण सिंह गोंड़, दीपक सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App