सोनभद्र

एक्शन मोड मे अमित कुमार, पिपरी रेणुकुट नागेश सिंह के साथ फुट मार्च कर लोगों को दिया सुरक्षा का वादा

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) एक्शन मोड मे अमित कुमार, पिपरी रेणुकुट नागेश सिंह के साथ फुट मार्च कर लोगों को दिया सुरक्षा का वादा।

कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार और पिपरी एसएचओ नागेश सिंह ने फुट मार्च किया। अमित कुमार और नागेश सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए आज रेणुकूट कस्बा में चौकी रेणुकूट से होते हुए बस स्टैंड, मैन मार्केट, चाचा कालोनी,शिवा पार्क आदि से होते हुए हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग, बिरला कार्बन प्लांट, हिंडालको सेकंड प्लांट आदि क्षेत्र में पैदल गश्त किया।

गश्त के दौरान अवैध रूप से सड़कों पर बड़ा-बड़ा कर फैलाई गई दुकानों के दुकानदारों को समझाते हुए फुटपाथ खाली रखने के लिए कहा गया। प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों आदि पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं व वाहनों की सघन चेकिंग किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ।
Download App