सोनभद्र

बीईओ महेंद्र मौर्य की विदाई समारोह में भावुक हुए शिक्षक

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी) स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में वृहस्पतिवार को बीईओ महेंद्र मौर्य के विदाई समारोह में शिक्षक भावुक होकर विदाई किया। शिक्षकों ने बीईओ को प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर उनका सम्मान किया। बीईओ महेंद्र मौर्य भी शिक्षकों के प्रेम और अपनापन को देखकर भावुक हो गए। संतोष सिंह, भोला अग्रहरी, जितेंद्र चौबे, सदानंद मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, अवधेश कनौजिया, नीरज कनौजिया, शेलेश मोहन सहित अन्य शिक्षकों ने विदाई समारोह में बीईओ द्वारा किये गए कार्यों को सराहा और प्रशंसा व्यक्त किया। बीईओ के जाने से कमी महसूस होने की बात कही। बीईओ महेंद्र मौर्य ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हम आपको हमेशा मिलते रहेंगे। आपसे संपर्क करते रहेंगे। हमने कार्य में कोई समझौता नहीं किया। सबको संतुष्ट करने का प्रयास किया। और उन्होंने कहा योग एक वृहद आधारित ज्ञान है। स्वयं में आप अपने दिनचर्या में स्वस्थ रहने के लिए योग करें। स्वस्थ रहना ही हमारी पूंजी है। अपने दिनचर्या में बदलाव करें। जिला मुख्यालय पर अब हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। आप सभी का सहयोग मिला इसका हम आभारी हैं। इस अवसर पर मुसाई राम, आशीष कुमार, निरंजन अग्रहरि, रेणु कनौजिया, स्वाति झा, बिहारी लाल, विवेक शांडिल्य, विजय गुप्ता, राकेश शर्मा, ज्ञानचंद, आजम खान, युसूफ अंसारी, विवेक पांडेय, पीयूष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App