सोनभद्र

पुरानी पेंशन बहाली समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में जनपद के सभी 10 ब्लाक के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।
शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी। शिक्षक संघ के प्रमुख सदस्य धनश्याम सिंह, ददन सिंह, शिवशंकर, शिखा सिंह, इंदू सिंह, बृजबाला सिंह, अखिलेश सिंह गुंजन, सूर्यप्रकाश सिंह आदि ने हमारी प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली शामिल है। साथ ही 2014 के बाद से रुकी शिक्षकों की पदोन्नति, चयन वेतनमान में देरी और जीपीएफ भुगतान की फीडिंग जैसी समस्याएं भी है। शिक्षक नेता संजय सिन्हा, कृष्णकुमार, राज प्रताप सिंह, अजय कुशवाहा, राजेश प्रेमी, मनोरमा सिंह आदि ने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। पुरानी पेंशन योजना की बहाली न होने से भविष्य की आर्थिक सुरक्षा प्रभावित हो रही है। सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह, वकील अहमद, रुद्र मिश्रा, तैयब अंसारी आदि ने कहा कि जीफीएफ फीडिंग की समस्या से सेवानिवृत शिक्षकों को भुगतान में परेशानी हो रही है। प्रदर्शन में महिला शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने पदोन्नति और वेतन संबंधी समस्याओं को उठाया। शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि सात दिन में मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। शिक्षिका शिखा सिंह ने बताया कि विसंगतियों के कारण शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर रमेश, बीएन सिंह, राज मोहन, अमिय कुमार, यक्षपाल आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव
Download App