सोनभद्र

धूमधाम से मना भगवान परशुराम की जयंती

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी)स्थानीय नगर पंचायत के बहुद्देश्यीय सभागार में बुधवार को भगवान परशुराम की जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम के पूजन अर्चन से हुआ। पंडित शिवपूजन मिश्र ने भगवान परशुराम के चित्र के सामने विधि विधान से पूजा पाठ कराया। मंत्रोच्चार के बीच पूजा पाठ के बाद मुख्य अतिथि डॉ कृष्णकांत देव पांडेय सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आयोजक मंडल ने भगवान परशुराम जयंती पर आए सभी अतिथियों को फूल मालाओं तथा अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। परशुराम जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामलोचन तिवारी, अशोक चौबे ने कहा कि हमारी संस्कृति एवं सभ्यता सबसे प्राचीन सभ्यता हैं। ब्राह्मण समाज को एक जुट होकर अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाना है। राम से परसुराम तक कि कहानी आज भी प्रासंगिक है। ब्राह्मण समाज को भगवान परशुराम के सिद्धांतों एवं आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करता है आज हम सभी को हम सबके आराध्य देव भगवान परशुराम जी के प्रतीक चिन्ह पर चलकर एक सशक्त एवं भयमुक्त भारत बनाने के लिए एकजुट होना होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता रामलोचन तिवारी एवं अध्यक्ष सेवानिवृत्ति व्यापार कर कमिश्नर अशोक चौबे ने कहां ब्राह्मण समाज के अंदर जो कुरीतियां व्याप्त हो रही है। ब्राह्मण समाज उन कृतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का कार्य करेगी क्योंकि ब्राह्मण समाज ही समाज को दिशा देता है। ब्राह्मण समाज के ऊपर समाज को सही दिशा में ले जाने की जिम्मेदारी है इसलिए आज भगवान परशुराम के जयंती के दिन हम सारे ब्राह्मण बंधु अपने अंदर और अपने समाज के अंदर व्याप्त कुर्तियां को समाप्त करने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम का संचालन मनोज मिश्रा एडवोकेट ने किया। इस मौके पर पूर्व सिविल बार अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी, रामजी पांडेय, सदानंद मिश्रा, सुरेश त्रिपाठी, मदन मोहन तिवारी, राकेश तिवारी, कुलभूषण पांडेय, मनोज तिवारी, विवेक शांडिलय, विवेक पांडेय, मनीष तिवारी, रामानुज दुबे, अरुण पाण्डेय, शशिकांत तिवारी, प्रभात पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App