सोनभद्र

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में छात्र – छात्राओं का शानदार प्रदर्शन।

सोनभद्र (अरुण पांडेय)

— सौम्या ने 91.17 प्रतिशत अंकों के साथ जिले का नाम किया रौशन वहीं डीजी इंटर कॉलेज के छात्रों का अच्छे अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन।

बभनी। शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं की टकटकी अपने परीक्षा परिणाम पर लगी हुई थी वहीं परीक्षा परिणाम बेहतर की दिशा में जाते देख शिक्षकों समेत छात्र-छात्राओं के अंदर जश्न का माहौल देखने को मिला शिवम संकल्प इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा सौम्या पांडेय ने 91.17 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने विद्यालय परिवार के साथ जिले में भी अपना नाम रौशन किया वहीं दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज के हाई स्कूल का छात्र सुमित कुमार पुत्र मनोज कुमार ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया गणित विषय में 99 अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। हाई स्कूल में सत्यम कुमार पुत्र नान्हू गुप्ता ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चित्रकला में 94 अंक हासिल किया कु. आकांक्षा पुत्री अभिमन्यु लाल हाई स्कूल में 84 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय परिवार का नाम रौशन किया।

सौम्या पांडेय ने कहा
शिवम संकल्प इंटर कॉलेज के कक्षा दसवीं की छात्रा सौम्या पांडेय ने बताया कि मेरे पिताजी शिक्षामित्र के पद पर नौकरी करते हुए कठिन प्रयास कर मुझे पढ़ा रहे हैं जिसमें हम विद्यालय परिवार के मार्गदर्शन के अनुसार मुझे आईएएस बनकर उनका मान बढ़ाना चाहती हुं।

सुमित कुमार

मेरा सपना शुरू से इंजिनियर बनने का है इसलिए मुझे और कठिन प्रयास कर हम अपने सपने को साकार करेंगे हम सबकी पढ़ाई को लेकर हमारे विद्यालय के शिक्षक गण काफी मेहनत करते आए हैं और कुछ नया कर गुजारने की प्रेरणा देते हैं।

सत्यम कुमार

दसवीं की परीक्षा पास कर आगे मेरी इंजिनियर बनने की तैयारी रहेगी जिससे हमें पूरा विश्वास है कि हम अपने शिक्षकों की प्रेरणा और मार्गदर्शन से अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार
Download App