सोनभद्र

बगरिया के पहाड़ी में कई मोटे मोटे हरे पेड़ काटे गये है

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) जुगैल थाना अंतर्गत वन प्रभाग ओबरा के ओबरा रेंज के बगरिया के पहाड़ी में कई मोटे मोटे हरे पेड़ काटे गये है। ताजा मामला ओबरा रेंज के बगरिया पहाड़ी में देखा जा रहा है। जहां वन माफियाओं ने जंगल को बड़ी बेरहमी से काट कर साफ कर दिया और वन कर्मियों को हवा तक नहीं लगी । विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की थी जिसके कारण काफी पेड़ पौधे लगाए गए थे।लेकिन वन प्रभाग ओबरा के घटिहटा के पहाड़ी पर वन माफ़ियाओं ने सारे अभियान की धज्जियां उड़ाते हुए बेशकीमती पेड़ों को काट दिया है। और वन रक्षक, से लेकर रेंजर तक पेड़ो की अवैध कटाई रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। चर्चा हैं कि वन माफिया पेड़ों की अवैध कटान के अलावा नए तैयार हो रहे पेड़ों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि बड़ी संख्या में कटान के वावजूद जिम्मेदार अधिकारी अब तक कटान को लेकर गंभीर नहीं हुये। यही कारण है कि वन माफियाओं का मन बढ़ता जा रहा और जिम्मेदार वन कर्मी जंगल में पेड़ो की अवैध कटान को रोकने में असफल साबित हो रहे हैं। वन दरोगा दिनेश कुमार यादव ने बताया कि जांच किया गया है पेड़ों को काटने वाले के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App