सोनभद्र

Sonbhadra News: डीजे बजाने को लेकर विवाद मे बारात में हुई मारपीट एक की मौत 3 युवक गंभीर

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गाव मे घराती बाराती मे हुए मारपीट में एक युवक की मौत हो गई 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

रामस्नेह विश्वकर्मा पुत्र विश्राम निवासी सरडीहा की बिटिया की शादी थी। बारात बभनी थाना के पोखरा चैनपुर से राम अवतार विश्वकर्मा के बेटे अशर्फी विश्कर्मा की बारात आई हुई थी। सरडीहा गांव के ही युवक शादी के निमंत्रण में गए हुए थे। डीजे के धुन पर बड़े ही उत्साह से बारात लगी हुई थी।

उसी दौरान डीजे पर गाने बजाने को लेकर बाराती आपस मे ही भीड़ गए। बारात देखने गए युवक मोहित यादव पुत्र अंगद यादव, मोतीलाल यादव पुत्र बुद्धनाथ यादव, अशर्फीलाल पुत्र अंगद यादव को बाराती से झड़प हो गई। बारातियों ने लाठी डंडे से दौड़ा दौड़ा कर जमकर पिटाई कर दिए।

मनबढ़ बारातियों ने नुकीले डंडे से मोहित यादव पुत्र अंगद यादव निवासी सरडीहा को सिर में प्रहार कर दिए। सभी घायल युवक मारपीट के दौरान भागने लगे। उसी बीच मोहित और नीरज दोनो कच्चे कुआ मे गिर गए। नीरज बाहर निकल गया। मोहित को सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से कुँआ में ही पड़ा रहा गया। जिसमे मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। मोहित 12वी कक्षा का छात्र था। उक्त घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं सभी घायलों को सीएचसी दुद्धी में उपचार कराया। कोतवाल मनोज सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुँच कर विधिक कारवाई मे जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App