सोनभद्र

गुलालझारिया प्रधान को धमकी देने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गुलालझारिया गांव के ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव को धमकी देने वाला आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। दर्जनों प्रधानों ने दुद्धी ब्लॉक सभागार में बैठक कर धमकी देने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव ने सभी बात किये गए ऑडियो को सुनाया। जिसमें अश्लीलता वाली गाली गलौज देते हुए कोतवाल दुद्धी मनोज कुमार सिंह को भी अभद्र भाषा बोला गया है। आरोपी ने यह भी बताया कि कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला हमारे भाई के साथ 16 लाख रुपये भी गबन किया है। ऐसे लोगों को हम छोड़ेंगे नही। ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव ने बताया कि 8 अप्रैल को रात में राबर्ट्सगंज निवासी युवक प्रवीण कुमार बंजारा पुत्र ने लगातार 20 बार से अधिक फोन कर गाली गलौज जान से मारने की धमकी देते हुए विभिन्न आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुझे तरह-तरह की धमकियां दी गई और हमने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को दिया है। हमारी जान को खतरा है इसलिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था दी जाए। और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। वही प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश कुशवाहा ने कहा कि इस तरह का जो मामला आ रहा है। ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव को धमकी दी गई है। इस मामले को पुलिस अधीक्षक व सीओ दुद्धी को ऑडियो रिकॉर्डिंग व पत्र भेजा गया है। और ग्राम प्रधानों पर गंभीर आरोप लगाना और अभद्र व्यवहार करना बहुत ही गंभीर अपराध है। ग्राम प्रधानों के भीतर दहशत हैं। इस तरह की घटनाएं देश व प्रदेश में लगातार होती रही है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सर्विलांस टीम के साथ जांच में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बैठक में सुभास कुमार, उदय पाल, शिवकुमार यादव, संजय कुमार सहित प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Download App