सोनभद्र

इनर व्हील क्लब द्वारा कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन

रेणुकूट(सोनभद्र)हिंडाल्को के माध्यम से हिंडालको कॉलोनी में कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बीका इंस्टीट्यूट की सभी छात्राएं भाग ली । रैली का उद्देश्य 13 से 45 साल तक की महिलाओं और बच्चियों को गर्भाशय के कैंसर से बचाव के लिए टीके लगाने के महत्व के बारे में जागरूक करना था।रैली का शुभारंभ बीका इंस्टीट्यूट से हुआ और यह एच टाइप से होती हुई हिंडालको शॉपिंग मॉल के पास समाप्त हुई। इस दौरान शॉपिंग मॉल में सुषमा डांस टीचर के छात्रों द्वारा गर्भाशय कैंसर के बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया और नुक्कड़ नाटक में भाग लेने वाले बच्चों को इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष हनी सोमानी ने पुरस्कार प्रदान किए।रैली में इनर व्हील क्लब रेणुकूट, इनर व्हील क्लब दुद्धी और रावटसगंज का विशेष योगदान रहा।

क्लब की सदस्याओं ने हाथ में बैनर और पोस्टर लेकर कैंसर से बचाव का संदेश दिया, जबकि श्रीमती पोद्दार ने वाहन से माइक द्वारा लोगों को गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया। इस पहल को नगरवासियों ने खूब सराहा और इसे सफल बनाने में इनर व्हील क्लब के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Download App