सोनभद्र

श्रीराम कथा का पांचवां दिन,भगवान राम के बाल लीला प्रसंग से गूंजा दुदहिया मंदिर,भक्तों ने किया रसपान

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) स्थानीय बीजपुर के पुनर्वास प्रथम स्थित दुदहिया मंदिर के प्रांगण में श्रीराम कथा के पाचवे दिन श्री राम के बचपन का प्रसंग सुनकर जमकर झूमकर झूमे भक्तगण। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राममोहन दास रामायणी महाराज ने बताया कि जब भगवान राम का जन्म हो गया तो भगवान शंकर को उनको देखने की लालसा जग गई तब भगवान शंकर ने मदारी का रूप लेकर और काकभुशुण्डि बन्दर का रूप लेकर उन्हें देखने अयोध्या गए लेकिन उनका दर्शन नही हो पाया तो भगवान शंकर ज्योतिषी बनकर,काकभुशुण्डि उनके चेला बनकर गए तो भगवान के दर्शन हुए। श्रीराम कथा के पाचवे दिन कथा वाचक श्री रामायणी महाराज ने भगवान राम के बाल्य लीला के सुंदर वर्णन और एक से बढ़कर एक भजन

“मिल जाओ राम तरस गई अँखियाँ
बदरा जैसी बरस गई अँखिया”
और
“हरिजी मोरी लगी लगन मत तोड़ना ”
सुनाकर भक्तो को मनमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर महन्त मदन गोपाल दास, प्रभारी निरीक्षक बीजपुर आखिर कुमार मिश्रा, अनिल कुमार वर्मा,ईश्वरी प्रसाद,रोहित सिंह बघेल,सचिन सिंह,योगेंद्र चौबे ,सुनील तिवारी, सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे कथा का श्रवण किया और पुण्य के भागीदार बने।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App