सोनभद्र

नागेश सिंह,एसओजी और जितेंद्र कुमार ने 1 करोड़ 60 लाख गाजा के साथ 2 तस्कर को किया गिरफ्तार

सोनभद्र नागेश सिंह,एसओजी और जितेंद्र कुमार ने 1 करोड़ 60 लाख गाजा के साथ 2 तस्कर को किया गिरफ्तार। पुलिस का अनवरत प्रहार, एसओजी सर्विलांस टीम व थाना शाहगंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 अन्तर्रजनपदीय गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, एक अदद ट्रक से कुल 800 किग्रा मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 1 करोड़ 60 लाख) बरामद।

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणासी पीयूष मोर्डिया, पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर आर पी सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पांडेय के पर्यवेक्षण में एसओजी,सर्विलांस टीम व थाना शाहगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर राबर्ट्सगंज घोरावल मार्ग पर बनौरा पुलिस के पास से एक डीसीएम कंटेनर संख्या HR 38 X 6355 से उड़ीसा प्रान्त से गांजा लोड़ करके प्रयागराज ले जा रहे कुल 800 किग्रा अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 01 करोड़ 60 लाख) के साथ 02 नफर अन्तर्रजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना शाहगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 38/2025धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर लिया गया है।

आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग फ्लाईट से दिल्ली होकर विशाखापत्तनम जाते है वहां से कटक जाकर एक व्यक्ति बबलू द्वारा बताये गये स्थान पर पहुचंकर वहां पर बबलू द्वारा भेजे गये व्यक्ति द्वारा एक डीसीएम कंटेनर के अन्दर गांजा रखकर मजबूत प्लेट लगाकर वेल्डिंग कर देते है जिससे बाहर से देखने पर खाली दिखाई पड़े, उसके पश्चात गाड़ी व एक नई मोबाइल सिम लगाकर हमलोगों को दे देते है । जिस पर गाजा मागाने वाले व्यक्ति बबलू व सहयोग सिद्धि विनायक व कादिम अली ही व्हाट्सएप के माध्यम से बात करते है । गाड़ी को पास कराने हेतु रास्ते में कुछ व्यक्ति जो अन्य गाड़ी से आगे पीछे चलते है ।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1 डेविड कुमार चौरसिया पुत्र शिवप्रसाद निवासी मकोईया खोडारे गोण्डा
2 जगमोहन पुत्र जोखू राम निवासी पंडित का पुरवा अन्तू प्रतापगढ़

विवरण बरामदगी
1 वाहन संख्या HR 38 X 6355 डीसीएम कन्टेनर से 800 किलो ग्राम गाँजा बरामद ।

फरार आरोपी
1 बबलू पुत्र निवासी अज्ञात
2 कादिम अली खा पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात
3 सिद्धि विनायक पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात

गिरफ्तार करने वाली टीम
1 निरीक्षक राम स्वरूप बर्मा एसओजी प्रभारी,
2 निरीक्षक नागेश सिंह सर्विलास प्रभारी,
3 थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार थाना शाहगंज
4 उ नि राम सिहासन शर्मा चौकी प्रभारी कस्बा शाहगंज
5 हे का संजय चौहान, का रितेश पटेल, का अजीत यादव, का अजीत कुमार एसओजी का प्रेम प्रकाश चौरसिया, का जय प्रकाश सरोज, का सत्यम पाण्डेय एसओजी टीम
6 हे का चन्द्रजीत यादव, हे का अजय कुमार यादव, हे का शिवप्र ताप यादव, हे का सुभाष चन्द्र यादव, हे का मनोज भारती थाना शाहगंज

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App