सोनभद्र

अवैध अतिक्रमण को पुलिस और राजस्व टीम मिलकर कब्जा मुक्त कराया

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कस्बा के पोस्टमार्टम हाउस के पीछे अवैध निर्माण को राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने उखाड़ कर मुक्त कर दिया। नायाब तहसीलदार ओमप्रकाश ने बताया कि उपजिलाधिकारी दुद्धी द्वारा नगर भ्रमण के दौरान बांध पर हुए अवैध अतिक्रमण देख भड़क गए। उन्होंने एक टीम गठित कर निर्देशित करते हुए कहा कि संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर सभी अतिक्रमण को मुक्त किया जाए। एसडीएम दुद्धी के निर्देश मिलते ही बांध के भिठे वाली सरकारी भूमि पर किये गए अवैध अतिक्रमण हटाया गया। नगर पंचायत कर्मचारियों ने कब्जा किये गए बाउंड्रीवाल, करकट से घिरे बाउंड्री को ढहा दिया गया। उन्होंने कहा कि मेन सड़क से पीछे सरकारी बांध के भूमि पर अवैध निर्माण लगातार हो रही थी। रहवासियों ने एक के बाद एक धीरे धीरे दर्जनों लोंगो ने अवैध अतिक्रमण कर लिए थे। जिसकी सूचना मिलते ही अतिक्रमण से मुक्त कर दिया गया।इस अवसर पर नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, लेखपाल विनय कुमार, लालबाबू सरोज, महेंद्र प्रसाद एवं नगर पंचायत कर्मचारी व पुलिस की टीम मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App