सोनभद्र

महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य

दुद्धी। (मदनमोहन तिवारी) चैती छठ पर्व बड़े ही उत्साह से मनाया जा रहा है। वृहस्पतिवार को शिवा जी तालाब पर स्थानीय क्षेत्रवासियों ने शाम के समय भगवान सूर्य को पश्चिम दिशा में पहुँचते ही व्रती महिलाएं और पुरुष अपने कमर तक जल में खड़े होकर सूर्यदेव भगवान को अर्घ्य दिया। साथ ही लोग अपने हाथ में सूप लेने के साथ, लाल-पीली साड़ी पहनकर, अपने बाल खुले रखकर, मांग से नाक तक सिंदूर लगाकर खड़े रहे। चैत्र छठ का पर्व मनाया जा रहा है।

आस्था का महापर्व छठ साल में दो बार मनाया जाता है। यह पर्व चैत्र और कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाई जाती है। इसे छोटी छठ कहते हैं। इस साल चैती छठ वृहस्पतिवार को पड़ा। इस अवसर पर महिलाओं ने पति और बच्चों की सलामती के लिए व्रत रखा है। इसमें भी बड़ छठ पर्व की तरह ही नियम होते हैं। शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया जाएगा। पुराणों में मां दुर्गा के छठे रूप कात्यायनी देवी को भी छठ माता का ही रूप माना जाता है। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा घाट पर साफ सफाई के साथ अन्य सुविधाओं को देने में लगे रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App