सोनभद्र

शिक्षा से ही राजनीति व व्यवसाय में समाज का विकास संभव है-सुभाष पाल

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी तहसील मुख्यालय के झारोखुर्द गांव में अखिल भारतीय पाल बघेर धनगर व पाल स्वयंसेवक संघ द्वारा सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभास पाल प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय पाल संघ ने राज माता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा बहुत ही जरूरी है। शिक्षा से सर्वांगीण विकास होता। शिक्षा से ही राजनीति व व्यवसाय में समाज का विकास संभव है। विशिष्ट अतिथि राम सेवक पाल जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय पाल संघ ने कहा कि समाज को आगे तभी बढ़ा पाएंगे। जब नवयुवकों को शराब से मुक्त होना पड़ेगा। नवयुवकों को समाज मे नशा को दूर कर शिक्षा की ओर जाना चाहिए तभी समाज आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेंद्र पाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन विजय पाल सिंह ने किया। इस अवसर पर शेषधर पाल, कृष्ण कुमार पाल, राजू पाल, रामभजन पाल, अखिलेश पाल, गोबिन्द पाल, राहुल पाल, राकेश पाल, अनिल पाल, सन्तोष पाल, मनोज पाल, विनय, बंसत, सुचिता पाल, रिता पाल, देवकुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप
Download App