सोनभद्र

स्टेट हाईवे के किनारे सघन आबादी क्षेत्र मे शराब दुकान खोले जाने का ग्रामीणो ने किया विरोध

अनपरा/सोनभद्र अनपरा परिक्षेत्र मे वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये अनन्तिम आवंटी रीना गुप्ता को आवंटित कम्पोजिट शराब दुकान रेहटा(39142) को ककरी मे औडी-शक्तिनगर राज्य मार्ग के किनारे 10 से 20 मीटर की दुरी पर सघन आबादी क्षेत्र मे खोले जाने के मामले ने तुल पकड लिया है। इस मामले पर एनएसयुआई पुर्वी के सचिव अंकुश दुबे ने जिलाधिकारी-सोनभद्र व जिला आबकारी अधिकारी-सोनभद्र को दिनांक 01 अप्रैल, 2025 को आईजीआरएस के द्वारा शिकायत भेजा है जो आयुक्त-आबकारी के पास लम्बित है। उन्होने अपने पत्र मे बताया है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा सिविल अपील संख्याः-12164-12166/2016, तमिलनाडु राज्य व अन्य बनाम के. बालु एवं अन्य मे दिनांकः-06 अप्रैल, 2017 को पारित आदेश के क्रम मे सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा अपने पत्र दिनांकः-01 जून, 2017 मे स्पष्ट निर्देश दिया है कि शराब बिक्री की कोई भी दुकान राष्ट्रीय या राज्यमार्ग से दिखाई नही देनी चाहिये, राष्ट्रीय या राज्यमार्ग से सीधे पहुंचयोग्य नही होनी चाहिये, राष्ट्रीय या राज्यमार्ग के बाहरी किनारे मय सर्विसलेन के 500 मीटर के अन्दर नही होनी चाहिये तथा 20000 या उससे कम आबादी वाले स्थानीय निकायो वाले क्षेत्र मे राष्ट्रीय तथा राज्यमार्ग से 500 मीटर की दुरी घटाकर 220 मीटर कर दी जायेगी परन्तु ककरी जो कि नगर पंचायत अनपरा का वार्ड 5 है तथा नगर पंचायत अनपरा की कुल आबादी 20000 से अधिक है मे औडी शक्तिनगर राज्यमार्ग से महज 10-20 मीटर की दुरी पर कम्पोजिट शराब दुकान खोली जा रही है जो कि गलत है तथा यदि शराब दुकान हटाई नही गयी तो सोनभद्र मे नियम विरुद्ध शराब दुकाने खोले जाने के प्रकरण पर माननीय उच्च न्यायालय मे जनहित याचिका योजित की जायेगी।

वही आज बुधवार को सुबह ककरी के महिला एवं पुरुष ग्रामीणो ने शराब दुकान के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया तथा कहा कि रेहटा के नाम से आवंटित दुकान ककरी मे खोली जा रही है जो कि गलत है तथा शराब दुकान हटाई नही गयी तो हम सभी आन्दोलन करेंगे इस दरम्यान पूर्व प्रधान ककरी सभासद रामविशाल दुबे,सभासद शुगनी देवी प्रतिनिधि शैलेश भारती विक्की,गोलू मिश्रा अजय अजय जितेंद्र कुमार अफसर रविंद्र केसरी यशोदा देवी,सरोज देवी,उपेन्द्र यादव,बिंदु केसरी,राजेंद्र प्रसाद,महफूज आलम,सुधरी देवी,भान कूबर देवी,बतासी देवी,प्रधान साह,संजय कुमार,जितेंद्र कुमार रजक सहित सैकडो महिला पुरुष ग्रामीण मौजुद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App