सोनभद्र

रसोइयों ने न्यायिक एसडीएम दुद्धी को मांग पत्र सौंपा ज्ञापन

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी तहसील परिसर मे को माध्यमिक भारतीय रसोइया वेलफेयर एसोसिएशन संघ ने मुख्यमंत्री नामित पांच सूत्रीय ज्ञापन पत्र न्यायिक एसडीएम दुद्धी अश्विनी कुमार को सौंपा। रसोईया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उषा साहु ने दर्जनों महिलाओं के साथ कहा कि रसोइयों और सहायकों की दयनीय स्थिति है। रसोइयां कई वर्षों से काम कर रही हैं। लेकिन उन्हें मात्र 2 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है। यह राशि उनके परिवार के लिए पर्याप्त नहीं है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उन्हें श्रम विभाग द्वारा निर्धारित न्यूनतम मानदेय का आदेश तुरंत लागू किया जाए। रसोइयों को स्थायी करते हुए उन्हें न्यूनतम वेतन दिया जाए। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर रसोइयों की नियुक्ति की जाए। रसोइयों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की जाए और सेवा समाप्ति पर 10 हजार रुपये पेंशन और 10 लाख रुपये की ग्रेच्युटी दी जाए। रसोइयों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा 14 आकस्मिक अवकाश और 90 दिन का मातृत्व अवकाश मिले। न्याय पंचायत स्तर पर रसोइयों का स्थानांतरण किया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों की रसोइयों का भी बकाया भुगतान किया जाए। रसोईया वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक गायत्री देवी, कबूतरी देवी, चिंता देवी, फूलमती देवी के साथ लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App