सोनभद्र

बाईक के धक्के से युवक घायल,पत्नी को बोलेरो ने मारी टक्कर भागते हुए बोलेरो कि जेसीबी से हुई टक्कर हुआ क्षतिग्रस्त

वैनी/सोनभद्र राजन गुप्ता)
रायपुर थाना क्षेत्र के रावटरसगंज खलियारी मार्ग पर दुबेपुर पेट्रोल पंप के पास बाईक चला रहे एक युवक को दुसरे बाइक ने टक्कर मारते हुए फरार हो गया गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी से रेफर कर दिया । वहीं घटना कि सुचना के पश्चात पत्नी घर से बाहर स्वास्थ्य केंद्र वैनी जाने के लिए निकली कि पिछे से बोलेरो ने धक्का मारकर खलीयारी कि तरफ़ भागने के दौरान वैनी बाजार में जेसीबी से टक्कर हो गई जहां चालक बाल बाल बच गया तो वहीं बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी बाबुलाल विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष जिसकी फर्नीचर कि दुकान वैनी बाजार में है शुक्रवार के रात करीब आठ बजे के लगभग वह किसी काम से खलीयारी के तरफ़ से बाइक से आ रहा था कि दुबेपुर पेट्रोल पंप के पास वैनी के तरफ़ से जा रहें एक अज्ञात बाइक से धक्का लग गया जिससे बाबुलाल गंभीर रूप से घायल हो गए आस पास के लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया जहां गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहीं घायल युवक कि पत्नी अनीता जब यह समाचार सुनी तो घर से बाहर स्वास्थ्य केंद्र वैनी जाने के लिए निकली कि रामगढ़ के तरफ़ से खलीयारी के तरफ़ जा रही तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने उसको भी धक्का मार दिया और भागने लगा इसी दौरान भागने के दौरान बोलेरो चालक ने वैनी बाजार में जेसीबी में टक्कर मार दिया जिससे मौके पर हड़कंप मच गया वहीं बोलेरो पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो कर सड़क के बीचोंबीच पड़ी रही और चालक बाल बाल बच गया सुचना पर पहुची रायपुर पुलिस ने बोलेरो को सड़क के किनारे करवाकर छानबीन में जुट गई है वहीं दोनों घायल पती पत्नी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App