सोनभद्र

Sonbhadra News: चिरूई के जंगल मे मृत अवस्था मे मिले दो शव,शिनाख्त जारी

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकरीबारी के बरिया टोला के घने जंगल के खाई मे चरवाहो के द्वारा एक वृद्ध पुरूष एंव एक वृद्धा महिला का शव एक साथ देखे जाने से हडकंप मच गया है।

सूचना पर आस पास के ग्रामीणो की भीड़ एकत्रित हो गयी। मौजूद ग्रामीण ने आशंका जताई है की पिछले दिनो बारिश के दौरान गरज तड़ककर आकाशीय बिजली गिरी थी उसी दौरान पहाड़ चढते समय मौत हो गयी होगी। मकरीबारी एंव उससे सटे चिरूई जंगल घने होने के कारण आकाशीय बिजली गिरने की अक्सर घटनाए होती है। जहा दोनो शव मिले है वह पहाड़ चढने के एक आसान रास्ता भी है अक्सर स्थानिय आदिवासी इसी रास्ते से पहाड़ चढते है। मौके पर मौजूद ग्रामिणो के मुताबिक दोनो शव की उम्र लगभग 60 से 65 वर्ष की बीच बताई गयी है एंव कुछ आपस मे पति एंव पत्नी होने की आशंका जता रहे है।

चिरूई चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने मौके पर पहुंच शव के परिस्थितयो से रुबरू होकर जांच पड़ताल के बाद दोनो शव को अपने कब्जे मे लेकर जिला चिकित्सालय के पीएम कक्ष मे सुरक्षित रखवा दिये है। जहा अगले दो दिन आस पास के लोगो से शिनाख्त कराई जा सकेगी उसके बाद अग्रिम विधिक कारवाई कर पोस्टमार्टम करायी जाएगी।

जहा सायंकाल दोनो शवो की शिनाख्त पार्वती पत्नी नारायण उम्र करीब 65 वर्ष एवं उनके पति नारायण पुत्र बुद्धू उम्र करीब 65 वर्ष निवासी ग्राम कोलना,थाना अदलहाट के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी ने बताया की
इनका पुत्र संजय उम्र करीब 25 वर्ष जो पागल है और 15 – 20 दिन पहले अपने घर कोलना थाना अदलहाट से बिना किसी को बताए कहीं चला गया है उसी की तलाश करते हुए यह लोग यहां पर आए हुए थे।व ही मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री
Download App