सोनभद्र

बेमौसम बरसात से दलहन तेलहन फसल सहित आम के बगीचे हुए बीरान

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)बुधवार की रात से अचानक मौसम में हुए परिवर्तन के कारण बारिश और तेज हवा के झोंके से दलहन तेलहन सहित आम की फसल बर्वाद हो गयी।किसान तीन दिन से बदले मौसम के कारण फसल सुरक्षा को लेकर चिंतित है तो आम और महुआ के फसल को भारी नुकसान हुआ है आम और महुआ के बगीचे बीरान हो गए हैं।गेंहू अरहर सरसो सहित अन्य दलहन तेलहन की खेतो में पड़ी फसल की सुरक्षा को लेकर किसानों के चेहरे पर चिंता बढ़ गयी है।बताया गया कि क्षेत्र में अनेक स्थानों पर ओले पड़े हैं तो हवा के साथ बारिश ने किसानों की नींद हराम कर दिया है।किसान राजकुमार सिंह राहुल सिंह त्रिभुअन नारायण सिंह श्यामसुंदर जायसवाल बद्रीनाथ रामजी केवल प्रसाद सहित अनेक ने कहा कि आम और महुआ को इस बेमौसम बरसात से सर्वाधिक क्षति हुई है तो गेहूं अरहर सरसो आदि खेतो में बर्वाद हो गए हैं।ग्रामीणों किसानों ने जिला प्रशासन से फसल नुकसानी का आंकलन करा कर आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री
Download App