सोनभद्र

संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए अलर्ट हुई प्रशासन

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) वृहस्पतिवार को तहसील सभागार में अप्रैल से शुरू होने वाले संचारी रोग अभियान के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास के अधिकारियों-कर्मचारियों को समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया। तहसील सभागार में नायाब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में संचारी रोगों की पहचान और अभियान के दौरान इसकी रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। नायाब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि संक्रामक बीमारियों के प्रकोप की संभावना रहती है। सभी अधिकारी कर्मचारी अपने क्षेत्र में लोगों को इसके लिए जागरूक करें। पहले से सतर्क रहेंगे तो संचारी रोगों को फैलने से रोका जा सकता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलना है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी जिम्मेदारी तय की गई है। तेज व लगातार बुखार बने रहना, सुस्त होना, दांत पर दांत बैठना, शरीर में झटके आना, कोमा या बेहोशी, लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल अस्पताल से संपर्क करें। घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और अगर कोई बीमार पाया जाता है तो वे इलाज की व्यवस्था करते हुए एक मेडिकल किट उपलब्ध कराएंगे। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा व बाल विकास परियोजना विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कम्पोजिट विद्यालय दुद्धी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन निर्वाध बिजली आपूर्ति के निर्देश टी -20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान नहीं होगी बिजली कटौती आईएएस बना दवा व्यवसाई का बेटा, डीएवी रिहन्द का पूर्व छात्र ऊर्जाचल कप के तीसरे दिन एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली एवं निगाही रही विजेता राम नवमी व ईद पर्व पर विंडमगंज थाना परिसर पर शिव कुमार सिंह ने किया पीस कमेटी का मीटिंग रेणुकूट मे बच्चे को उठाने की कोशिश पुलिस ने कहा आरोपी मानसिक विक्षिप्त थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की
Download App