सोनभद्र

भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का हुआ भव्य अभिनंदन

दुद्धी,सोनभद्र-(मदन मोहन तिवारी) नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का दुद्धी में प्रथम आगमन पर जगह जगह भव्य अभिनंदन किया गया। सूबे की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष की कमान नंदलाल गुप्ता को दूसरी बार कमान दिये जाने के बाद मंगलवार को पहली बार दुद्धी मंडल में आगमन हुआ। उनके आगमन के मद्देनजर विभिन्न सामाजिक ,धार्मिक संगठन, नगर पंचायत दुद्धी समेत पार्टीजनों द्वारा जोरदार अभिनंदन किया।

सर्वप्रथम नगर प्रवेश द्वार पर श्रवण सिंह अपने समर्थकों के साथ गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला मंडल अध्यक्ष दीपक शाह व दुद्धी बार सभागार में अध्यक्ष प्रेमचंद यादव व सिविल बार विष्णु कांत तिवारी की अगुवाई में अधिवक्ताओं द्वारा किया गया।

वहीं श्री संकट मोचन मंदिर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जीत सिंह खरवार एससी एसटी आयोग उपाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी, सुरेंद्र अग्रहरि, जितेंद्र श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी, गणेश जायसवाल, प्रेमनारायण सिंह मोनू, विनोद जायसवाल, मनोज सिंह बबलू, डॉ गौरव सिंह, सुमित सोनी, बबलू केशरी, पंकज अग्रहरि बुल्लू, अंशुमान राय, मोहित अग्रहरि, धीरज सभासद, संदीप गुप्ता, प्रिंस अग्रहरि, ब्रजेश कुशवाहा, त्रिभुवन यादव, धनञ्जय रावत, प्रवीण जायसवाल, समेत भाजपा के कई शीर्ष व जुझारू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेणुकूट व्यापार मंडल चुनाव की अधिसूचना जारी म्योरपुर मे पीस कमेटी का बैठक हुआ संपन्न कम्पोजिट विद्यालय दुद्धी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन निर्वाध बिजली आपूर्ति के निर्देश टी -20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान नहीं होगी बिजली कटौती आईएएस बना दवा व्यवसाई का बेटा, डीएवी रिहन्द का पूर्व छात्र ऊर्जाचल कप के तीसरे दिन एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली एवं निगाही रही विजेता राम नवमी व ईद पर्व पर विंडमगंज थाना परिसर पर शिव कुमार सिंह ने किया पीस कमेटी का मीटिंग
Download App