सोनभद्र

बीजपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता के क्षेत्र में प्रथम आगमन पर मंगलवार को कार्यकर्ताओ ने उनका फूल मालाओं से लाद अंग वस्त्र भेंट कर क्षेत्र में जगह जगह जोरदार स्वागत किया।सिरसोती स्थिति जिला पंचायत सदस्य जरहा रामबिचार गोड़ के आवास से शुरू हुए स्वागत समारोह कार्यक्रम के बाद बीजपुर नेमना चेतवा जरहा सेवकामोड बकरिहवा सहित तमाम स्थानों पर कार्यकर्ता जोश खरोस से लबरेज थे।इस दौरान जय श्रीराम के नारे के साथ जिंदाबाद के खूब नारे लगाए गए।

नन्दलाल गुप्ता को दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गयी।इस दौरान तमाम कार्यकर्ताओ ने क्षेत्रीय समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन देकर समाधान कराने की माँग की वहीं कार्यकर्ताओ का उत्साह और समर्पणभाव देख नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट करते हुए गाँवों में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं का जनजन तक प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया।इस दौरान देवेंद्र गुप्ता प्रशांत श्रीवास्तव रामविचार गोड़ सुरेंद्र अग्रहरि श्यामकार्तिक दुबे ईश्वरी प्रसाद ताराचन्द पंकज कुमार रोहित सिंह रामदयाल श्रीराम यादव राजेश कांत प्रेमलाल आत्माराम दिनेश गुप्ता सतीश श्रीवास्तव महेंद्र गुप्ता ओमप्रकाश आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App