सोनभद्र

सीआईएसएफ रिहन्द में मना 56वां स्थापना दिवस

(रामजियावन गुप्ता)

—– रिहंद में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कमांडो प्रदर्शन के साथ समारोह
बीजपुर (सोनभद्र) रिहन्द नगर स्थित सीआईएसएफ रिहंद यूनिट में सोमवार को 56वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। रिहंद परियोजना प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सीआईएसएफ गीत से हुई। मुख्य अतिथि ने परेड ग्राउंड में चार टुकड़ियों का निरीक्षण किया। परेड कमांडर के नेतृत्व में सभी प्लाटून कमांडर और जवानों ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।

उप समादेष्टा प्रदीप कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और सीआईएसएफ की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने जवानों की सुरक्षा सेवाओं की सराहना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सीआईएसएफ के कमांडो ने विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन कर सुरक्षा का संदेश दिया। सप्ताह भर चले प्रतियोगी कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

समारोह में एनटीपीसी के महाप्रबंधक संजय असाटी, मुख्य चिकित्साधिकारी मनीषा कुलश्रेष्ठ, एजीएमएचआर वृजकिशोर पाण्डेय, यूनियन एसोसिएशन के पदाधिकारी, विद्यालय प्राचार्य, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में बल सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सहायक समादेष्टा आलोक कुमार चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री
Download App