सोनभद्र

बीआरडी पीजी कालेज में 50 वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह का भव्य उद्घाटन

दुद्धी। बीआरडी पीजी कॉलेज में 50 वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रमोद कुमार पीजी कॉलेज ओबरा द्वारा फीता काटकर किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ रामसेवक यादव ने किया। मुख्य अतिथि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस खेल में छात्र अच्छा प्रदर्शन कर बेहतर स्थान प्राप्त करें। खेल सदैव स्वास्थ्य एवं मानसिक रूप से विकास करता है। इसलिए खेलों में भी बेहतर रुचि रखकर प्रतिभाग करें। विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद यादव दुद्धी बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी कुलभूषण पांडेय रहे। क्रीड़ा प्रभारी डॉ राजेश भारती समारोहक डॉ मिथिलेश कुमार गौतम डॉ अजय कुमार डॉ राकेश कुमार डॉ विवेकानंद डॉ राजेश कुमार यादव डॉ बृजेश कुमार यादव डॉ दिनेश चंद्र शर्मा डॉ प्रियंका जायसवाल कर्मचारी छात्र-छात्राए उपस्थित रहे। खेल कार्यक्रम का संचालन डॉ मिथिलेश गौतम ने किया।
खेल विवरण- प्रथम व द्वितीय सत्र में खेल सम्पन्न हुए। प्रतियोगिताओं में हैमर प्रक्षेप में शिवराज मिश्रा प्रथम रोहित सोनकर द्वितीय व तृतीय स्थान पुष्कर अग्रहरि रहे। 200 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में इंदु प्रथम खुशी बानो द्वितीय सिम्मी तृतीय, 200 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में मोहित कुमार प्रथम मनदीप कुमार द्वितीय अमन मिश्रा तृतीय व 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग मोहित प्रथम राजबली द्वितीय मन्नू कुमार तृतीय स्थान रहे। 100 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में खुशी बानो प्रथम अंशु उपाध्याय द्वितीय प्रियंका तृतीय स्थान रहे। शेष फाइनल खेल का आयोजन सोमवार को होना है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
Download App