सोनभद्र

फ्लोराइड प्रभावित गांव मनबसा पहुंचे मंडलायुक्त और डी एम

फ्लोराइड प्रभावित सभी गांव में अब टैंकर से पानी आपूर्ति

बिना जांचे परखे रिहांद जलाशय का पानी आपूर्ति नहीं होगी

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

दुद्धी ब्लॉक के फ्लोराइड प्रभावित गांव मनबसा में सोमवार को मंडलाआयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी और जिलाधिकारी बी एन सिंह ने जीवन शाला विद्यालय परिसर में जन चौपाल लगाकर समस्या सुनी और फ्लोराइड की अधिकता वाले जल स्रोतों से पानी पीने से मना करते हुए फ्लोराइड प्रभावित सभी गावो में टैंकर से पानी आपूर्ति का आदेश दिया। बातचीत में जिलाधिकारी ने कहा है कि टैंकर का पानी शुद्ध पेय जल का स्थाई हल नहीं है।इसके लिए जल जीवन मिशन बेहतर विकल्प होगा।लेकिन रिंहद में अगर मरकरी है तो बिना जांचे परखे पानी की आपूर्ति नहीं होगी। कहा कि शुद्ध पानी देना शासन की जिम्मेदारी है।फ्लोराइड से होने वाली बीमारी और उत्पन्न समस्या का भी उन्होंने जिक्र किया।इसके पूर्व ग्रामीणों की समस्या सुनी और कोटेदार को राशन वितरण में शिकायत को समझा कर हल किया।सेकेट्री को भी विकास कार्यों को लेकर फटकार लगाई ।तहसीलदार से भी सवाल पूछा ,मंडलायुक्त ने वहां लगे आर ओ प्लांट का निरीक्षण किया और पानी आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों से बात की। उन्होंने 20 वर्षों से खराब पड़े सड़क के निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया । मौके पर सी डी ओ जागृति अवस्थी,डी पी आर ओ नमिता शरण, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी,राजेश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी अश्वनी कुमार,तहसीलदार दुद्धी मृत्युंजय कुमार,विशाल चौरसिया, एडीओ पंचायत म्योरपुर अजय कुमार सिंह प्रधान मंजू देवी,दिवाकर शर्मा,हृदय नारायण, सुरेंद्र कुमार,आदि रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ।
Download App