सोनभद्र

बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार देकर हम समाज एवं राष्ट्र की नींव मजबूत कर सकते हैं- आर पी सिंह

दिशिता महिला मंडल रेनुसागर के अध्यक्षा इंदु सिंह के मार्गदर्शन में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा संचालित दिशिता बाल मन्दिर के द्वारा” कलर ऑफ लाइफ” थीम पर आधारित बीते एक मार्च को रेनुसागर प्रेक्षागृह में ”वार्षिकोत्सव” धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह एवं दिशिता महिला मण्डल की अध्यक्षा इन्दू सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तत्पश्चात मुख्य अतिथि यूनिट हेड आरपी सिंह अपने सम्बोधन में कहा कि नन्हे मुन्हे बच्चों के अनुकरणीय प्रतिभा के प्रदर्शन में जो आत्मविश्वास है वह अपने आप में एक विशिष्ट उपलब्धि है। निश्चित ही विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को बेहतरीन तालीम दी है और इनका भरपूर विकास किया जा रहा है,जो सराहनीय है।मुख्य अतिथि ने सम्बोधन में कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार देकर हम समाज एवं राष्ट्र की नींव मजबूत कर सकते हैं।इसके पूर्ब मुख्य अतिथि का स्वागत बच्चों के द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर किया गया। दिशिता बाल मन्दिर की प्रबंधक सविता चौबे ने अपने स्वागत भाषण आये हुये अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की रुप रेखा पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का शुरुआत”सरस्वती वन्दना“ से किया गया।
दर्शको से भरे प्रेक्षागृह के प्रांगण में दो घंटे तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में ” मेरा जूता है जपानी”, गोवा नृत्य, रामायण पर आधारित नृत्य , जंगल नृत्य, मार्मिक नृत्य, कव्वाली, होली नृत्य एवं थीम नृत्य का शानदार प्रदर्षन नन्हे-मुन्हे बच्चों के द्वारा किया गया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र रामायण पर आधारित नृत्य रहा।वही मार्मिक डान्स मेें बच्चों के साथ माताओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया।जिससे पूरा प्रेक्षागृह तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
वार्षिकोत्सव में नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रतिभा ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।कार्यक्रम समापन से पूर्व दिशिता बाल मंदिर की अध्यापिका सीमा मिश्रा ने दिशिता बाल मंदिर की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया। इस अवसर पर ”दिशिता महिला मण्डल” की सम्मानित सदस्याओं ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।इस अवसर पर ऑपरेशन हेड मनीष जैन, सुभाष चौबे, अन्नामलाई सुधाकर, एस के सिंह प्रधानाचार्य एबीपीएस , रीना जैन, मेनका अरोड़ा, नूतन सिंह, चित्रा अन्नमलाई, तुलिका श्रीवास्तव, राजनी रूंगटा एवं सीमा वियाला सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन सविता सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापित शालिनी श्रीवास्तव ने किया था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App