सोनभद्र

रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी परिसर में स्थित रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े हीं धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से हीं सैकड़ों श्रद्धालु अपने आराध्य रिहंदेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने आ रहे हैं। मंदिर प्रांगण भक्तिरस में सराबोर है। परियोजना प्रमुख श्री अनिल श्रीवास्तव, वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, महाप्रबंधक श्री संजय असाटी, श्रीमती नीलू असाटी, शिव भक्त मानव संसाधन विभाग प्रमुख सपत्नीक श्री बी के पांडे, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी आदि के द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना एवं आरती किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। तत्पश्चात मंदिर समिति के सम्मानित सदस्य रामजी द्विवेदी के सौजन्य से श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ प्रारंभ किया गया। संगीतमय मानस पाठ में सैकड़ों श्रद्धालु झूमते दिखे। इस पाठ की पूर्णाहुति 27 फरवरी को दोपहर एक बजे होना है।

इस पाठ में मंदिर समिति के वरिष्ठ कोषाध्यक्ष शशांक मालवीय, सुनील पासवान, रूद्रदेव दूबे, राकेश राय, रामानंद यादव, निशांत कमल, आदित्य कुमार सौरभ आदि विशेष रूप से भागीदारी निभा रहे हैं। महासचिव प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि आज देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती के विवाह का दिन है। इस अवसर पर साढ़े चार बजे भव्य शिव बारात निकाली जाएगी जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे।कोषाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि का त्योहार महाउत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रांगण में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए महाशिवरात्रि भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति और श्रद्धा का विशेष अवसर माना जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसी मान्यता है कि आज के दिन जो भी भक्त पूरे मन से भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं उनकी हर मनोकामनाएं पूरी होती है। मिडिया प्रभारी अनन्त मोहन एवं मंदिर समिति के सभी सदस्य विशेष रूप से एस बी पाठक, अनिल त्रिपाठी, अवनीश पांडे, भीष्म सिंह, रिंकेश उपाध्याय आदि पूरे मनोयोग से महाशिवरात्रि के त्योहार को सफल बनाने में जुटे हैं। पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव के नारे से गूंजायमान है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App