सोनभद्र

सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा रिफर

परिजनों ने पाटीदारों पर जताई हत्या की आशंका

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में रविवार की रात्रि सड़क हादसे में एक युवक चाचा की मौत हो गई। भतीजा को ट्रामा सेंटर वाराणसी रिफर किया गया। पुरानी रंजिश में शामिल 18 पटीदारों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि घर में वैवाहिक कार्यक्रम हो रहा था। सोमवार को मृतक युवक के चचेरे भाई का बारात झारखंड जाने वाली थी। मृतक देवकुमार पुत्र अशर्फी निवासी कादल अपने जीजा को मूर्धवा रेनुकूट रिसीव करने बाइक से देर रात करीब 11 बजे जा रहे थे। घर से निकलते ही करीब चार किमी की दूर पर ही किसी आज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। बाइक सवार चाचा देवकुमार भतीजा सूर्य प्रकाश 18 पुत्र तेजप्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने परिजनों को उक्त घटना की सूचना दिया। घटना स्थल पहुँच परिजनों ने घायलावस्था में लोगों को एम्बुलेंस से सीएचसी दुद्धी लाया। जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल युवक चाचा देवकुमार को मृत घोषित कर दिया। भतीजा सूर्य प्रकाश को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जहाँ उपचार किया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने दुद्धी सीएचसी पहुँच कर पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। पुलिस के लाख समझाने के बाद भी अपनी जिद पर अड़े रहे। परिजनों ने कहा कि जबतक पाटीदारों की गिरफ्तारी नही हो जाती तब तक पोस्टमार्टम नही होने देंगे। पुलिस ने परिजनों को आश्वस्त किया कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पहले पीएम कराइये। लेकिन शव अभी तक लगभग 18 घंटे से दुद्धी सीएचसी मे रहा। परिजनों ने आखिरी वक्त करीब पांच बजे पीएम के लिए राजी हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र
Download App