सोनभद्र

पीएम ग्रामीण आवास के सर्वे में हो रही लापरवाही-प्रधानसंघ अध्यक्ष दुद्धी

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी)प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के सर्वे में अधिकारियों की मनमानी रवैये को देखते हुए वृहस्पतिवार को दर्जनों प्रधान जिलाधिकारी को पत्र लिखकर समय सुनिश्चित करने का मांग किया।

प्रधान संघ अध्यक्ष गुंजा देवी ने कहा कि गांव में वर्तमान समय गरीब व पात्र व्यक्तियों का प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का सर्वे चल रहा है। लेकिन आवास सर्वे में लगे अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा अपने सुविधा अनुसार सर्वे करने का कार्य मनमानी तरीक़े से किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में समय से जाने का नहीं समय से आने का कोई समय है। आम जनमानस काफी परेशान है। सर्वे में लगे कर्मचारियों का कोई निश्चित समय निश्चित दिन न होने से ग्राम प्रधानों के ऊपर जनमानस काफी आक्रोशित है। हम मांग करते हैं की आवास कार्य में लगे सर्वे अधिकारी व कर्मचारियों का निश्चित समय दिन निर्धारित करें। जिससे लाभार्थी आसानी से अपना समय से कागजात उपलब्ध करा सके। इस दौरान सीता जायसवाल, प्रतिमा देवी, ममता देवी, अंजना देवी, शिवकुमार सुरेंद्र सहित अन्य प्रधानों ने मांग किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App