सोनभद्र

शिवरात्रि व होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) महाशिवरात्रि एवं होली समेत आगामी सभी पर्व के मद्देनजर वृहस्पतिवार को कस्बा चौकी में कोतवाल मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में बैठक की गईं। बैठक में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली ऐतिहासिक शिव बारात एवं मेले को लेकर उपस्थित समाज के अगुवाओं ने शिव बारात की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी और यातायात समेत अन्य बिंदु पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। अध्यक्षता कर रहे कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पर्व की गरिमा और आपसी भाईचारे का पूरा ख्याल होना चाहिए, तभी त्यौहार का पूर्ण आनंद मिलेगा। आज के परिवेश में कानून व्यवस्था एक बड़ी चुनौती है। जो आमजन के सहयोग बिना संभव नही। उन्होंने भगवान शंकर के इस महापर्व को सदभाव पूर्वक मनाने की अपील की और कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अवांछनीय तत्वों पर पूरी नजर रहेगी, किसी भी दशा में ऐसे लोग बख्शे नही जायेंगे। उन्होंने समाज के अगुवा लोगों से बारात व मेले को परम्परागत तरिके से सम्पन्न कराने एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर कोई भी नई परम्परा की शुरुआत न करने की बात कही। उन्होंने बताया कि मनचलों एवं शोहदों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस सादे वर्दी में जगह-जगह तैनात रहेगी। आगामी होली पर्व, ईद, रोजा की तैयारी सहित अन्य पर्व पर पर चर्चा की गई। इस बैठक में जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह, कन्हैयालाल अग्रहरि, जितेंद्र श्रीवास्तव, डॉ लवकुश प्रजापति, राजकुमार अग्रहरि, कमल कानू, प्रधान प्रतिनिधि रजखड़ ब्रजेश कुशवाहा, निरंजन जायसवाल मलदेवा, प्रेमनारायण सिंह मोनू, सदर रहीम बख़्स खाँ, दिलीप पांडेय, सुभाष कुमार, अभय जायसवाल, त्रिभुवन यादव, शिवकुमार यादव, विदवंत घसिया, लक्षणधारी समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App