सोनभद्र

सीआईएसएफ की बड़ी पहल, बिजली बचत की दिशा में कदम, 11 राज्यों के 16 परिसरों में लगेंगे सौर ऊर्जा संयंत्र

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने हरित ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बल ने एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (एनवीवीएन) के साथ दिल्ली में बैठक कर एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस समझौते के तहत अक्टूबर 2025 तक 11 राज्यों में स्थित 16 सीआईएसएफ परिसरों में 3,281 किलोवाट क्षमता के छत सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

वर्तमान में, सीआईएसएफ के तीन परिसरों – आरटीसी अराकोणम (तमिलनाडु), महिपालपुर कैंपस (दिल्ली) और आरटीसी बहरोड़ में पहले से ही 1,990 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्र कार्यरत हैं। नई परियोजनाओं के पूरा होने के बाद, सभी परिसरों में कुल सौर ऊर्जा क्षमता बढ़कर 5,271 किलोवाट हो जाएगी।

नए सौर संयंत्र उत्तर प्रदेश (गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, प्रयागराज), मध्य प्रदेश (बड़वाहा), राजस्थान (देवली), छत्तीसगढ़ (भिलाई), तमिलनाडु (शिवगंगाई), झारखंड (रांची), कर्नाटक (बेंगलुरु), बिहार (पटना), गुजरात (अहमदाबाद), ओडिशा (मुंडली) और तेलंगाना (हैदराबाद) में स्थापित किए जाएंगे।

इस परियोजना में पूंजीगत निवेश एनवीवीएन द्वारा किया जाएगा, जबकि सीआईएसएफ को केवल उत्पादित बिजली के लिए निश्चित दर पर 25 वर्षों तक भुगतान करना होगा। पारंपरिक बिजली की तुलना में कम टैरिफ से सीआईएसएफ को लंबी अवधि में महत्वपूर्ण वित्तीय बचत होगी। साथ ही, यह पहल सरकार के हरित ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने में योगदान करेगी और सीआईएसएफ परिसरों को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App