सोनभद्र

कर्मयोगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रोत्थान के लिए समर्पित कर दिया

रेणुकुट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता)

मुर्धवा मोड़ के पास भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्य तिथि को पूरे देश में समर्पण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रेणुकूट में आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि करके मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राबर्ट्सगंज के पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बीजेपी तीर्थराज ने कहा कि एकात्मानवाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, भारतीय जन संघ के संस्थापक महान कर्मयोगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जरूरतमंदों की सेवा और राष्ट्रोत्थान के लिए समर्पित कर दिया। इस मौके पर भाजपा नेता राज वर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल का उपाध्याय का बलिदान कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। पंडित जी के पुण्यतिथि को हम सभी समर्पण दिवस के रूप में मनाते हैं जो स्वेच्छा से आफलाइन या आनलाइन किसी भी माध्यम से संगठन को हम समर्पित कर सकते हैं। इस अवसर पर उमेश ओझा, आशीष मिश्रा, दुर्गविजय मिश्रा, प्रेम रावत, अंबुज पांडे, अनूप सिंह, अखिलेश दुबे, निखिल सुरीन व अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App