सोनभद्र

सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन वितरण में सर्वर बना मुसीबत

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बीजपुर पुनर्वास प्रथम स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर तीन दिन से सर्वर की गड़बड़ी होने के कारण कार्ड धारकों को राशन नहीं हो रहा हैं इससे उनमें आक्रोश व्याप्त है।आक्रोशित कार्ड धारकों ने जिलापूर्ति अधिकारी से शिकायत कर राशन वितरण करवाए जाने की मांग किया है।कार्ड धारक गीता विश्वकर्मा,कमलेश गुप्ता,आनंद सिंह सहित दर्जनों कार्ड धारकों ने बताया कि हम लोग तीन दिन से राशन दुकान पर गल्ला लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं दुकानदार सुगनी देवी द्वारा कहा जा रहा हैं कि सर्वर की गड़बड़ी से मशीन नहीं काम कर रहा हैं जिससे राशन वितरण में कठिनाई आ रही है।मंगलवार को उपभोक्ताओं ने दुकानदार के सामने विरोध प्रदर्शन कर राशन लेने के लिए बवाल काटा कहा उच्चाधिकारियों को इस समस्या का तत्काल समाधान कराना चाहिए।हम दूर दराज से आवश्यक कार्य छोड़कर राशन लेने आते है तो यहां सर्वर खराब बता कर वापस कर दिया जा रहा है इससे कार्डधारकों में आक्रोश व्याप्त है।कार्ड धारकों ने चेतावनी देते हुए कहा जल्द समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो हम सब इसके लिए विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होगें।इस बाबत आपूर्ति निरीक्षक संदीप श्रीवास्तव से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया सर्वर में तकनीकी समस्याएं आ गई है जिसकी जानकारी जिलापूर्ति अधिकारी को दिया गया है जल्द ठीक करा लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App