सोनभद्र

भगवा सुनामी में बिखर गया झाडू बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

रेणुकुट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) दिल्‍ली के सियासी दंगल में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को पछाड़ दिया है। केजरीवाल, सिसोदिया सहित कई दिग्गज चुनाव हार चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आते ही पूरे जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली। कार्यकर्ता व आमजन इस भगवा जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देने लगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि यह जीत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश को दिए जा रहे कुशल नेतृत्व व अरविंद केजरीवाल द्वारा लगातार किए जा रहे भ्रष्टाचार का परिणाम है। भाजपा नेता राज वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली की जनता को मूर्ख बना रहे थे। दिल्ली की जनता अब आम आदमी पार्टी के झांसे में नही आना चाह रही थी और भाजपा की डबल इंजन की सरकार चाह रही थी। इस अवसर पर सरजू बैसवार, अशोक गुप्ता, सुशील अग्रवाल, सुनील केसरी, आलोक राय व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App