सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में सोमवार की तड़के एक विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रेखा देवी 28 पत्नी रत्नेश पटेल निवासी रजखड़ अपने घर मे सुबह करीब चार बजे भोर में उठकर अपने पति से बाहर जाने की बात बोलकर घर से बाहर निकली थी। घर के महज 50 मीटर की दूरी पर ही धान की पुआल के ऊपर अचेतावस्था में विवाहिता पड़ी हुई थी। सुबह करीब छः बजे घर के परिजनों ने देखकर सभी को बुलाया और आनन फानन में विवाहिता को लेकर दुद्धी सीएचसी पहुँचे। जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। चिकित्सको ने मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह...
Download App