सोनभद्र

वन विभाग ने नधीरा में पकड़ा बालू लदा ट्रैक्टर,किया सीज

रात के अंधेरे में नदी से कर रहे थे बालू का अवैध खनन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय वन रेंज क्षेत्र के राजा सरई नधिरा के बीच नदी में रात के अंधेरे में बालू का अवैध खनन करते एक बालू लदे ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने पकड़ कर रेंज कार्यालय लाकर कार्यवाही करते हुए सीज कर दिया। रेंजर जबर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि ठंड का फायदा उठा कर कुछ ट्रैक्टर वाले नदी से अवैध खनन कर रहे है।सूचना को सही मान तत्काल टीम बताए गए जगह पर पहुंची तो एक ट्रैक्टर बालू लाद कर नदी से सड़क की तरफ़ आ रहा था टीम को देखते हुए ट्रैक्टर चालक और उसने बैठे मजदूर भाग निकले । जिसे रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया।ट्रैक्टर मालिक की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।रेंजर ने टीम के साथ सांगोबांध स्थित पागन नदी का भी निरीक्षण किया लेकिन मौके पर ट्रैक्टर वाले नहीं मिले।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि टीम के आने से पहले ट्रैक्टर वाले भाग निकले थे। रेंजर ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन में कोई भी वाहन पकड़ा जाएगा तो उसे सरकारी संपति घोषित कराया जाएगा और उसे किसी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा। वन विभाग की कार्यवाही से खनन कर्ताओं में खलबली मच गई है। टीम में बिजेंद्र सिंह,विद्या पांडेय, सर्वेश सिंह यादव, चंद्रभान पटेल आदि शामिल रहे।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह... मन चंगा तो कठौती में गंगा की परिकल्पना समाज हित के लिए सार्थक है - भूपेश चौबे डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल गेम्स का हुआ भव्य शुभारंभडीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल गेम्स...
Download App