सोनभद्र

ससुराल में रह रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़ारी गांव के समीप कुड़वा नाले पर शुक्रवार की अल सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई सुचना पर पहुंची जुगैल पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई| प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ रामपाल साकेत उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी झांसी पिछले एक महीने से लमसरई मध्यप्रदेश अपने ससुराल में आया हुआ था बताया जा रहा है कि
मृतक रामपाल की पत्नी अपने मायके लमसरई में ही रहती है
मृतक रामपाल साकेत के साला आदित्य साकेत ने बताया कि हमारी बहन आंगनबाड़ी कार्यकर्ती है और यहीं पर रहती है
मृतक रामपाल एक माह पहले से अपने ससुराल में रह रहा था
कुड़ारी ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज जांच पड़ताल में जुट गई वहीं पुलिस का कहना है कि मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है वहीं शव मिलने की सुचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App