सोनभद्र

बीती रात चोरों ने 40 हजार नगद सहित 3 लाख के जेवरात किया चोरी

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुटबेढवा ग्राम पंचायत मे शिव मंदिर से लगभग 50 मीटर दूर घनी आबादी के बीच अनिल कुमार चौरसिया पुत्र मंगरु चौरसिया के रिहायशी मकान में बीती रात चोरों ने दरवाजे का कुंडी तोड़कर 40000 नगदी समेत लगभग 300000 का जेवरात चुरा कर ले गए। सूचना पर पहुंची स्थानी पुलिस ने मौके का मुआयना कर प्रार्थना पत्र के आधार पर गहन जाच कर रही है।
थाने पर दिए प्रार्थना पत्र में अनिल कुमार चौरसिया ने कहा है कि बीते 1 जनवरी की शाम को अपने पुत्री का इलाज कराने हेतु घर में ताला बंद करके सपरिवार झारखंड राज्य के राची चला गया था। इलाज कर करके जब मैं वापस आज सुबह अपने घर आया तो घर के बाउंड्री वाल के अंदर गेट में लगी मजबूत ताले को चोरों के द्वारा तोड़ने के क्रम में कुंडी तोड़कर घर में प्रवेश करके अलमारी में रखें मेरी पत्नी का जेवरात मांग टिका, नथिया, सोने की चेन, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, झुमका, झालर, चांदी का पाजेब,पायल,चैन कीमत लगभग तीन लाख समेत 40000 नगद लेकर फरार हो गया। जिसकी सूचना सेल फोन के माध्यम से स्थानीय पुलिस को दिया जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल मौके पर आकर मुआयना किया तथा कुंडी तोड़ने में प्रयुक्त की गई लोहे की राड को अपने साथ ले गए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू
Download App