सोनभद्र

दुर्लभ वन्य जीव पैंगलिन के साथ पिता-पुत्र सहित तीन गिरफ्तार

—- वन विभाग की टीम ने मुस्वबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार तस्करी की आशंका में हो रही जांच

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

जरहा रेंज क्षेत्र के महरीकला गाँव में वन विभाग ने दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन के तस्करी के आरोप में पिता पुत्र सहित तीन लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस सम्बंध में रेंजर राजेश सिंह ने बताया कि पैंगोलिन का मेडिकल जांच के बाद न्यायालय के आदेश के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा अगर मेडिकल में इलाज की जरूरत पड़ी तो उसका इलाज कराया जाएगा। रेंजर श्री सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से जानकारी मिली कि महरीकला गांव में पैंगोलिन वन्य जीव को पकड़ कर तस्करी के लिए घर में छुपा कर रखा गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जब वन विभाग की टीम मौके पर मुखबिर के

बताए स्थान पर पहुंची तो एक घर में रस्सी के सहारे पैंगोलिन को बांध कर रखा गया था।पुछताछ की गई तो घर वालो ने बताया कि लव कुश पुत्र शिवचंद गुप्ता व शिव चंद तथा राजेंद्र ने इसे पकड़ कर तस्करी के लिए रखा है क्योंकि इसका चमड़ा बहुत ही मजबूत होता है।टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पैंगोलिन को साथ लेकर रेंज कार्यालय ले आया गया। वही गिरफ्तार तीनो आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम 1973 की धारा 9/51 के तहत कार्यवाही किया गया।तस्करों को पकड़ने वाली टीम में वन दरोगा शिव मंगल, श्याम लाल, लव लेश सिंह, अमित कुमार शाह, राहुल, आलोक यादव आदि वन कर्मी शामिल थे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर सेवा संकल्प अभियान में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी
Download App