सोनभद्र

डेढ़ साल के बेटे से मिलने आये पिता की बांध में डूबने से मौत

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में सोमवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर बांध में गिर गया। जिससे बांध में डूबने के बाद युवक की मौत हो गई। मृतक के ससुर अजय पटेल निवासी बीडर ने बताया कि सोमवार को दोपहर में दामाद घर पर आए नाश्ता-पानी कर अपने डेढ़ वर्षीय बेटा को गोद मे लेकर मस्ती किया। उसके बाद गांव में ही डेढ़ सौ मीटर दूर रिश्तेदार के यहाँ रुके। कुछ देर बाद गांव में ही निकलकर घूम रहे थे। देर रात में रजखड़ बांध होते हुए दो बाइक से तीन लोग अपने घर लौट रहे थे। उसी बीच बांध पर बाइक अनियंत्रित होकर पानी मे जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त बाइक देखकर लगता है कि ज्यादा तेज गति होने की वजह से बाइक के साथ बांध में गिर गये। पानी में डूबकर विशाल 25 पुत्र प्रकाश पटेल निवासी गांव उदारी थाना चलगली जिला बलरामपुर का मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App