सोनभद्र

Sonbhadra News: कोयला का खेल जारी उन्नाव जा रहा कोयला चंदासी मंडी बिका, 6 लोगो पे मुकदमा दर्ज

शक्तिनगर/सोनभद्र कोयला का खेल जारी
उन्नाव जा रहा कोयला चंदासी मंडी बिका, 6
लोगो पे मुकदमा दर्ज।

तरुण प्रताप सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी
क्राईस्ट ज्योति स्कूल के पास सिंगरौली ने
शक्तिनगर थाना मे तहरीर देते हुए कहा कि मै
रिमझिम स्टेनलेस स्टील लिमिटेड उन्नाव
कानपुर का काम खडिया प्लान्ट में थाना
शक्तिनगर अन्तर्गत ट्रान्सपोर्ट का काम करता
हूँ। जिनका कोयला खडिया प्लान्ट शक्तिनगर
से उन्नाव जाती है 02.12.2024 को मुझे दो
ट्रक कोयला खडिया से उन्नाव ले जाना था।
दोनो ट्रक को ले जाने के लिये कमलेश कहार
पत्र श्री राम शरण कहार पता-लोलंग सिंगरौली से सम्पर्क किया तो कमलेश कुमार ने दो ट्रक
संख्या- UP67AT1887 एवं UP67 AT
1888 जिसके मालिक नसीम सभी ग्राम इसुल
पचवनिया चंदौली से बातकर ट्रक दिये जिन दो
ट्रकों पर कोयला लादकर रिमझिम स्टैनलैस
स्टील फैक्ट्री के उन्नाव के लिये भेजा गया परन्तु दोनो ट्रकों का माल उन्नाव नही पहुचा । कमलेश से पूछने पर बताये कि उक्त माल दीना पंडित चंदासी मंडी मुगलसराय में माल उतार दिया गया है कमलेश ने यह भी बताया कि नसिम के ट्रक के कारोबार का मैनेजर सोनू विश्वकर्मा पुत्र अज्ञात निवासी राबर्टसंगज थाना राबर्टसंगज सोनभद्र तथा प्रभात सिंह निवासी गढ़वा जो अनपरा में किराये के मकान मे रहते है के देख रेख में होता है। इस प्रकार मेरे दो ट्रक कोयलो को कमलेश कहार, मोहम्मद नसिम सोनू, प्रभात तथा दोनो ट्रक के चालक ने मिलकर मेरा कोयले के अमानत में खयानत कर चंदासी मंडी कोयला खाली कर दिया है।

शक्तिनगर पुलिस बी एन एस की धारा 316 (3) मे कमलेश कहार, मुहम्मद नसीम, सोनू, प्रभात और दोनो ट्रक के चालको के खिलाफ अमानत मे खयानत का केस दर्ज कर जाच मे जुट गयी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App