सोनभद्र

स्कार्पियो पलटा दो घायल

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार दोपहर लगभग 12:30 बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो (UP 64 AS 8989) अनियंत्रित होकर बग्घा नाला ओवर ब्रिज पर पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब स्कार्पियो चोपन की ओर से आ रही थी और अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। वाहन में सवार दो व्यक्ति अवधेश, जो शाहगंज के निवासी हैं, और सोनू, चुर्क बाजार निवासी, गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत ऑटो के माध्यम से चोपन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस और 112 सेवा की टीम मौके पर पहुंच गई। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए हाइड्रा क्रेन मंगवाकर पलटी हुई स्कार्पियो को हटाया गया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने तत्परता से बहाल कर दिया। स्थानीय निवासियों ने वाहन चालकों से सुरक्षित और नियंत्रित गति में वाहन चलाने की अपील किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App