सोनभद्र

टाईशीट बनकर तैयार, मेजबान दोनों टीमों का पहला मैच 13 व 16 जनवरी को

38वां अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट

दुद्धी जूनियर टीम 13 व सीनियर टीम 16 जनवरी को खेलेगी अपना पहला मैच

मैत्रीपूर्ण महिला मैच 8 जनवरी को

दुद्धी, सोनभद्र (मु.शमीम अंसारी)। खेल धर्म का सबसे बड़ा पर्व अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का 38वां आयोजन स्थानीय टीसीडी क्रीड़ांगन पर रविवार से अपने प्रतिष्ठापरक वजूद में आ गया। इस साल उत्तर प्रदेश सहित महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश व बिहार राज्य की कुल 20 टीमों को आयोजन समिति ने क्रिकेट की इस इनामी प्रतिस्पर्धा में इंट्री दिया है। मेजबान दो टीमों के अलावा उत्तर प्रदेश से हिंडालको, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, चोपन, भदोही, ओबरा, बलिया, रावर्टसगंज, रेलवे पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर को एंट्री दिया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र से मुंबई क्रिकेट एकाडमी, बिहार से पटना, भोजपुर, भभुआ, झारखंड राज्य से रांची तथा मध्य प्रदेश से सिंगरौली व बीना को एंट्री दिया गया है। नाक आउट पद्धति पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में 8 टीमों को फाइनल तक का सफर तय करने के लिए 4-4 मैच खेलना होगा। जबकि 10 टीमों को बाई का अवसर मिला है और इन्हें 3-3 मैच खेलना है। मेजबान टीसीडी की टीमों में जूनियर टीम 13 को और सीनियर टीम 16 को अपना पहला मैच खेलेंगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष सीमित सोनी व सचिव अंकुर बच्चन ने संयुक्त रूप से बताया कि टाईशीट को अंतिम रूप देकर सभी टीमों को वाट्सएप और मेल के जरिये इन्फॉर्म कर दिया गया है। सेमीफाइनल व फाइनल को छोड़कर प्रत्येक मैच 20-20 ओवरों का एकदिवसीय होगा। सभी मैचों को अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप खेल जाएगा। क्रिकेट की इस इनामी प्रतिस्पर्धा में विजेता टीम को 51 हजार व उपविजेता को 31 हजार नकद के अलावा ट्राफी व प्रतिभागी खिलाड़ियों को आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को मुठभेड़ में भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन
Download App