सोनभद्र

एरिस्टो एकेडमी विद्यालय में खेल कूद का हुआ आयोजन

विंढमगंज सोनभद्र ( सुमन गुप्ता)

विकासखंड दूध्दि के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा के आदर्श नगर में स्थित एरिस्टो एकेडमी पब्लिक स्कूल में आज सपोर्ट मीट सेशन 2 का शुभारंभ पशु चिकित्साधिकारी रवि कुमार तरुण ने फीता काटकर किया। इस मौके पर सर्वप्रथम विद्यालय के छात्र व छात्राओं के द्वारा रेड हाउस, ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस,एलो हाउस के ड्रेस में स्पोर्ट के कार्यक्रम के आगाज के पूर्व परेड के रूप में ग्राउंड में एकत्रित हुए

तथा मुख्य अतिथि पशु चिकित्सा पदाधिकारी रवि कुमार तरुण का जोरदार स्वागत किया तत्पश्चात राष्ट्रगान के समाप्ति के बाद अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यालय के परिवार व छात्र-छात्राओं को कहा कि बड़ा ही सौभाग्यशाली है यह ग्रामीण क्षेत्र की सुदूर अंचल में ग्रामीण क्षेत्र के छात्र व छात्राओं का उत्थान करने के लिए शिक्षण कार्य के साथ-साथ खेल कूद की प्रतियोगिता करके स्वस्थ मन व स्वस्थ शरीर बनाए रखने में अहम योगदान दे रहा है छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ रखें तभी स्वस्थ शरीर में स्वास्थ शिक्षा का विकास संभव है। वही विद्यालय के मैनेजर

मकबूल सर ने कहा कि जब इस ग्रामीण अंचल में एरिस्टो एकेडमी की न्यू रखी गई थी उस समय से ही क्षेत्र में रहने वाले बच्चों के भविष्य का उत्थान करने के लिए पूरा विद्यालय परिवार दृढ़ संकल्पित हुआ था और आज उसका परिणाम विद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को देखने के लिए मिल रहा है इस विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र नित्य नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं जिससे विद्यालय का मान सम्मान ऊंचा हो रहा है। इसके पश्चात कबड्डी, बैडमिंटन, कैरम,चेस का शुभारंभ किया गया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Download App