सोनभद्र

वीर पुत्रों के अद्वितीय बलिदान और साहस के प्रति सम्मानित जताने के लिए मनाया जाता है- बीर बाल दिवस: श्रवण सिंह गोंड

दुद्धी। वृहस्पतिवार को स्थानीय शिवाला मंदिर स्थित गुरुद्वारे में भाजपा दुद्धी मंडल द्वारा वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी ने किया। कार्यक्रम के दौरान कीर्तन का आयोजन हुआ। समापन के बाद अरदास की गई। अरदास अजित सिंह ने किया। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। वक्ता सुरेंद्र अग्रहरि, चेयरमैन कमलेश मोहन, श्रवण सिंह गोंड ने गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादो को याद किया। बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी के वीर पुत्रों के अद्वितीय बलिदान और साहस के प्रति सम्मानित जताने के लिए मनाया जाता है। इन दो युवा साहबजादो ने धर्म और मानवता के लिए अपना सर्वच्च न्योछावर कर दिया था। कम उम्र में ही इन आत्माओं ने अपने धर्म को त्यागने के बजाय शहादत को चुना। इस अवसर पर भोला नाथ आढ़ती, राजेन्द्र आढ़ती, डॉ शम्भू शरण सिंह, रामजनम गुप्ता, पवन गुप्ता, दिलीप पांडेय, विनोद जायसवाल, दीपक शाह, ऋषभ मिश्रा, प्रेम नारायण सिंह मोनू, मोहित अग्रहरि, धनन्जय रावत, राहुल गुप्ता, गोपाल अग्रहरि, विकास मद्देशिया, प्रशांत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान
Download App