सोनभद्र

सघन पल्स पोलियो महाअभियान को सीएमओ ने की बैठक

सोनभद्र। सघन पल्स पोलियो महाअभियान -08 दिसम्बर, 2024 के सफल संचालन किया गुरुवार को प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर/उप मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पूर्ति विभाग के अधिकारी, एस०एम०ओ० डब्लू०एच०ओ०, यूनिसेफ प्रतिनिधि एवं सामु०/ प्रा०स्वा० केन्द्र के अधीक्षक / प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।
बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ करते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन द्वारा अभियान से संबंधित तथ्य रखे। पल्स पोलियो अभियान 10 दिसम्बर, 2024 चरण के तैयारियों के बारे में बताया कि टाइमलाइन के अनुसार सुपरवाइजर के साथ माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक कर ली गयी है। जनपद स्तर पर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। समस्त अधीक्षक / प्रभारी चिकित्साधिकों को माइक्रोप्लान तैयार करने हेतु सभी आवश्यक प्रपत्र दिये जा चुके है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि पल्स पोलियो अभियान 10 दिसम्बर, 2024 चरण हेतु कुल घरों का लक्ष्य-317939, कुल 0-5 वर्ष तक के बच्चों का लक्ष्य-304194 तथा 1092 फिक्सड बूथ बनाये गये है। हाउस-टू-हाउस 698 टीम तथा 7 मोबाइल टीम बनाये गये है।पल्स पोलियो अभियान दिसम्बर, 2023 चरण में पाई गई कमियों के संदर्भ में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी तथा
कमियों को दूर कर सुधारात्मक कार्यवाही हेतु सुझाव प्रस्तुत किये गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पल्स पोलियो अभियान में अन्य विभागों से सहयोग की अपेक्षा की
गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App