सोनभद्र

ट्रेलर में अचानक लगी आग,धू धू कर जल उठा ट्रेलर

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बभनी रेणुकुट अम्बिकापुर मार्ग पर चलती ट्रेलर में आग लग गई।आग गलते ही चालक गाड़ी खड़ी कर अपनी जान बचाई। बीच सड़क में आग लग जाने से दोनों तरफ आने जाने वाले वाहनों की लम्बी कतार लग गई। एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

रेणुकुट की तरफ से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे ट्रेलर में संवरा गांव में पुल के समीप अचानक आग लग गई।आग लगते ही चालक गाड़ी में लगे सिलेंडर से पहले आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती चली गई। बढ़ती आग को देखकर चालक गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।चालक साबिर खान निवासी बभनी ने बताया कि विंध्यनगर प्लांट से गाड़ी खाली करके रायगढ़ छत्तीसगढ़ जा रहा था। संवरा पुल के पास शार्ट सर्किट से ट्रेलर में आग लग गई और स्वीच आफ हो गया।साबिर ने बताया कि गाड़ी में लगे सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से बढ़ने लगी और कूदकर जान बचाया। देखते ही देखते ट्रेलर धू धू कर जलने लगा और गाड़ियों के टायर फटने लगे। गाड़ी में लगी आग को देखकर आस पास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए।ब भनी पुलिस को ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सदानंदराय,उप निरीक्षक शशिकांत सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन समय से नहीं पहुंच सका। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी में पंम्पिगसेट चलाकर किसी तरह से आग पर काबू पाया।आग लगने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।आग बुझाने के बाद आवागमन चालू हो सका।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App