सोनभद्र

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 9 रक्तदाताओं ने डोनेट किया ब्लड

दुद्धी, सोनभद्र। राम नगीना ग्रुप ऑफ कॉलेज तथा उम्मीद फॉन्डेशन के सहयोग से डायरेक्टर आनन्द प्रकाश सिंह यादव की अध्यक्षता में बुधवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन राम नगीना फार्मेसी कॉलेज दुद्धी के प्रांगण में आयोजित किया गया। डॉक्टर कुमार वरुणानिधी द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में कुल 17 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया तथा 9 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद जन सम्पर्क आधिकारी राम कुमार गुप्ता तथा प्रधानाचार्य हिमांशु शर्मा ने निफा द्वारा भेजा गया सार्टिफिकेट तथा दुद्धी ब्लड सेंटर द्वारा टी शर्ट रक्तदाताओ को दे कर सम्मानित किया। मिर्जापुर मंडल से आई ब्लड कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्ट वैन की टीम ने अमित पटेल, राकेश तिवारी का रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग रहा। इस अवसर पर उम्मीद फाउन्डेशन के अध्यक्ष अफसार रजा, मनीष यादव, सतेंद्र प्रताप सिंह, मौजूद रहे रक्तदान करने वालो में सूरज फ़ैज़ अहमद अश्वनी यादव रोहित विश्वकर्म आदित्य कुमार सुभाष कुमार हसन राजा सूर्य प्रकाश भारती मंजेश पासवान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App