सोनभद्र

चोपन व्यापार मंडल ने बाटी चोखा दुकान मे आग लगने के बाद व्यापारी का आर्थिक सहयोग किया

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, चोपन नगर के हर छोटे- बडे़ दुकानदार, व्यापारी के साथ उसके सुख- दु:ख में खड़ा है। भले ही वह व्यापार मंडल का सदस्य हो न हो।
गत दिवस चोपन रेलवे स्टेशन रोड पर सड़क के किनारे गुमटी में बाटी चोखा लगाने वाले सागर बाटी वाला की गुमटी में रात्रि में हुये अग्निकांड में हुई उसकी आर्थिक क्षति से चोपन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मर्माहत है।
संकट की इस घड़ी में व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन जी ने बुद्धवार की शाम अपने संगठन के सहयोगियों के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर पुनः व्यापार शुरू करने हेतु पांच हजार रुपये की नगद सहायता राशि प्रदान की। साथ व्यापार मंडल उपाध्यक्ष पप्पू भाई ,महामंत्री अजय भाटिया,कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल,सुशील पांडे,अजय कुमार ,मोनू कुमार,अजित पांडा,अनिल शर्मा , शिवशंकर प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App